Mumbai News: ठाणे के एक अस्पताल में डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ के साथ कथित मारपीट के मामले में शिवसेना (शिंदे गुट) के पार्षद रमेश महात्रे के खिलाफ ठाणे सिविल अस्पताल के बाहर विरोध प्रदर्शन जारी है. गिरफ्तारी के बाद रमेश महात्रे ने तबीयत खराब होने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था. डॉक्टरों ने आज उन्हें फिट घोषित कर दिया, लेकिन अस्पताल के बाहर जारी विरोध-प्रदर्शन के कारण उन्हें वहां से बाहर नहीं ले जाया जा सका. इस स्थिति को देखते हुए पुलिस ने कोर्ट से अनुरोध किया था कि रमेश महात्रे की पेशी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कराई जाए. हालांकि, कल्याण कोर्ट ने इस मांग को खारिज कर दिया और निर्देश दिया कि आरोपी को व्यक्तिगत रूप से कोर्ट में पेश किया जाए.