रियाद एयरपोर्ट पर हमले का वीडियो सामने आया है. किंग खालिद इंटरनेशनल एयरपोर्ट का बताया जा रहा यह वीडियो हूती विद्रोहियों के मिसाइल अटैक का है. वीडियो में फ्लाइट का इंतजार कर रहे लोगों के पास अचानक बड़ा धमाका होता है और अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो जाता है. इस हमले में सऊदी अधिकारियों के मुताबिक, 12 लोगों की मौत हुई थी और 300 से ज्यादा लोग घायल हुए थे. मरने वालों में एक भारतीय भी शामिल है. सीसीटीवी फुटेज में दिख रहा है कि यात्री अपनी फ्लाइट के लिए बैठे थे, तभी मिसाइल आकर गिरती है और जोरदार धमाका होता है. धमाके के बाद लोग भागते हुए दिख रहे हैं, एयरपोर्ट को काफी नुकसान पहुंचा है. यह हूती का सऊदी पर अब तक का सबसे बड़ा हमला बताया जा रहा है. पिछले एक हफ्ते में किंग खालिद एयरपोर्ट पर यह तीसरा अटैक है. हूती का कहना है कि सऊदी अरब उनके ठिकानों पर हमला कर रहा है, इसलिए यह जवाबी कार्रवाई है.