GEN-Z सोच की वजह से तीर लग रहे निशान पर- पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका

  • 3:48
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

एशियाड 2026 की ऐतिहासिक कामयाबी के फ़ौरन बाद भारत और दुनिया भर के टॉप तीरंदाज़ हैदराबाद में चल रही आर्चरी प्रीमियर लीग- APL सीज़न-2 में ज़ोर आज़माइश कर रहे हैं. दुनिया भर के एक्सपर्ट्स, पूर्व तीरंदाज़ की पैनी निगाहें इसपर टिकी हुई हैं. क्योंकि यहां साथ-साथ LA 2028 के लिए एक्सपर्ट्स खिलाड़ियों का आकलन भी कर रहे हैं. हैदराबाद के हुसैन सागर लेक के साथ नेकलेस रोड के पीपल्स प्लाज़ा पर हो रहे आर्चरी प्रीमियर लीग सीज़न-2 में हिस्सा ले रहीं पूर्व वर्ल्ड नंबर-1 दीपिका कुमारी को भी एशियाड में भारत की ऐतिहासिक कामयाबी ने दंग किया है. NDTV से  EXCLUSIVE  बात करती हुईं दीपिका युवा GEN-Z तीरंदाज़ों की जमकर तारीफ़ करती हैं. लेकिन लॉस एंजेल्स ओलिंपिक LA 2028 की संभावनाओं पर बात करते वक्त पूरी सावधानी बरतती हैं.