UP में किसानों की तरक्की की कहानी! योगी सरकार की योजनाओं से कितना बदला जीवन?

  • 16:32
  • प्रकाशित: अक्टूबर 11, 2026

उत्‍तर प्रदेश में किसानों की आय, खेती और ग्रामीण आजीविका को मजबूत बनाने के लिए सरकारी योजनाओं की क्या भूमिका है? NDTV के खास मंच 'कृषि से समृद्धि' पर कानपुर की विधायक नीलिमा कटियार और महेश त्रिवेदी ने कृषि क्षेत्र में हो रहे बदलावों और किसानों तक पहुंच रहे लाभों पर अपनी बात रखी. इस चर्चा में किसान सम्मान निधि, किसान दुर्घटना बीमा योजना, आयुष्मान भारत, स्वयं सहायता समूहों और कृषि से जुड़ी सुविधाओं का जिक्र हुआ. विधायक नीलिमा कटियार ने महिला स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों की भूमिका पर भी बात की. कार्यक्रम में मौजूद महिला किसान नीतू देवी ने मछली पालन, कृषि मशीनों और दूसरी सुविधाओं से मिले लाभ साझा किए. वहीं किसान सुनील कुमार ने बीज, खाद, कृषि उपकरणों और प्राकृतिक खेती के अनुभव बताए. उन्होंने यह भी बताया कि किस तरह किसानों के समूह के जरिए तकनीकी जानकारी साझा की जा रही है. क्या सरकारी योजनाएं किसानों के जीवन में बदलाव ला रही हैं? प्राकृतिक खेती, महिला किसानों की भागीदारी और आधुनिक कृषि तकनीकों से उत्तर प्रदेश की खेती को कितनी मजबूती मिल रही है? देखिए 'कृषि से समृद्धि' के इस खास Conclave में.

संबंधित वीडियो