पूर्व अध्यक्ष अजय राय के समर्थक भीषण उग्र नजर आए. गाली-गलौज के साथ-साथ धक्का-मुक्की तक हुई. आलम यहां तक पहुंचा कि जूता तक चला. पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा के पिता प्रमोद तिवारी अजय राय को हाथ जोड़कर शांत करते नजर आए. लेकिन अजय राय पूरे रौ में दिखे. उन्होंने धरना तक दिया. इस पूरे विवाद के केंद्र में ममता चौधरी का नाम निकल कर सामने आया है. ममता चौधरी ने एनडीटीवी से बातचीत में पूरी कहानी बताई है.