नहीं थम रही संक्रमण की रफ्तार, दिल्ली में 5104 कोरोना संक्रमित

देश की राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के 206 नए मामले सामने आए. दिल्ली में अब कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा पांच हजार पार कर चुका है. दिल्ली सरकार की तरफ से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली में अभी कोरोनावायरस के 5104 मामले हैं और अब तक 64 लोगों की इससे मौत हो चुकी है. राहत की बात यह है कि दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना से किसी की जान नहीं गई है. वहीं, 1468 मरीज अब तक इस बीमारी से ठीक भी हो चुके हैं.

संबंधित वीडियो