कर्नाटक में आज प्रचार का आखरी दिन रहा और बीजेपी काग्रेंस दोनों पार्टियों की तरफ से तीखे हमले हुए. प्रचार के आखिर दिन कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस की तरफ से एक वीडियो जारी किया गया. जिसमे उसका आरोप है कि बेल्लारी के रेड्डी बन्धुओं के खासमखास श्रीरामुलु करोड़ों रुपये के लेन-देन की बात कर रहे हैं. हालांकि बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने इस वीडियो को फ़र्ज़ी बताया है.