फ्लाईदुबई के यात्रियों को बचाने वाले पायलट स्मित मछार के घायल होने की खबर सुनकर उनके बचपन के दोस्त प्रतीक काफी घबरा गए. प्रतीक ने बताया कि स्मित बेहद ही शांत स्वभाव के शख्स हैं. बचपन से ही वह पढ़ाई में बेहद अच्छे रहे हैं. स्मित ने अपनी पायलट की ट्रेनिंग न्यूजीलैंड से ली थी. उन्होंने कहा कि जब से हमने उसके घायल होने की खबर सुनी है, तभी से हम लोग उनके ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं. बता दें कि फ्लाईदुबई के यात्रियों को बचाने वाले जांबाज भारतीय पायलट स्मित मछार मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. फिलहाल उनका परिवार मुंबई में रहता है.