फ्लाईदुबई के पायलट स्मित माछर की तबीयत को लेकर बड़ा अपडेट, सऊदी अरब में चल रहा इलाज

  • 3:12
  • प्रकाशित: अक्टूबर 01, 2026

दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई फ्लाइट के भारतीय पायलट स्मित माछर की हालत को लेकर सभी चिंतित थे और उनकी हालत को लेकर खबर आई है कि वो स्टेबल हैं. उनकी हालत अभी स्थिर है. सऊदी अरब में स्मित का इलाज इस वक्त चल रहा है. मुंबई से परिवार सऊदी अरब भी पहुंच गया है. सऊदी अरब में भारतीय दूतावास भी नजर लगातार बनाए हुए है. कैप्टन स्मित पर को-पायलट ने चाकू से हमला कर दिया था. इसके बाद विमान को क्रैश कराने की कोशिश की गई. लेकिन स्मित की सूझबूझ और हिम्‍मत की वजह से 180 लोगों की जान बच गई.