फीफा वर्ल्ड कप 2026 के एक बेहद रोमांचक क्वार्टर फाइनल मुकाबले में इंग्लैंड ने नॉर्वे को 2-1 से मात दे दी है. इस शानदार जीत के साथ ही फ्रांस और स्पेन के बाद इंग्लैंड सेमीफाइनल में पहुंचने वाली तीसरी टीम बन गई है. मैच के असली हीरो रहे जूड बेलिंगम, जिन्होंने इंग्लैंड के लिए दोनों विनिंग गोल दागे. वहीं, नॉर्वे की तरफ से एकमात्र गोल आंद्रियास ने किया. इस दिलचस्प मुकाबले की पूरी कहानी और मैच के अहम पल जानने के लिए वीडियो को अंत तक जरूर देखें.