फीफा वर्ल्ड कप 2026 (FIFA World Cup 2026) में इस वक्त चारों तरफ सिर्फ नॉर्वे की फुटबॉल टीम और उनके स्टार खिलाड़ी एर्लिंग हालैंड (Erling Haaland) के ही चर्चे हैं. सोशल मीडिया पर नॉर्वे की टीम लगातार ट्रेंड कर रही है क्योंकि इतिहास में पहली बार नॉर्वे ने क्वार्टर फाइनल में जगह बनाकर नया रिकॉर्ड बना दिया है. इस ऐतिहासिक मौके पर एनडीटीवी (NDTV) के विमल मोहन आपके लिए लेकर आए हैं एक बेहद खास और एक्सक्लूसिव रिपोर्ट. इस वीडियो में आप देखेंगे कि कैसे नॉर्वे के फैंस अपने अनोखे जश्न 'वाइकिंग रो' (Viking Row) यानी 'ठक.. ठक.. रो..' के जरिए पूरी दुनिया का ध्यान खींच रहे हैं.
यही नहीं, इस रिपोर्ट में भारत में नॉर्वे की राजदूत मे-एलिन स्टेनर (May-Elin Stener) और कुछ खास फैंस से भी दिलचस्प बातचीत शामिल है. सबसे मजेदार बात यह है कि नॉर्वे की राजदूत ने बेहद खूबसूरत हिंदी में बात करके सबका दिल जीत लिया.