फ्लाईदुबई के यात्रियों को बचाने वाले भारतीय पायलट स्मित मछार की प्रधानमंत्री मोदी ने भी तारीफ की है. पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट कर लिख, 'स्मित मछार एक हीरो हैं.' पीएम मोदी ने कहा कि बहुत ही खतरनाक हालात और गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद भी उन्होंने दूसरों की जान बचाने के लिए बहुत ही हिम्मत दिखाई. उनकी बहादुरी की वजह से ही सैकड़ों लोगों की जान बची और एक बड़ी त्रासदी टल गई. भारत को कैप्टन मछार पर गर्व है.'