फ्लाईदुबई के यात्रियों को बचाने वाले जांबाज भारतीय पायलट स्मित मछार मूल रूप से पंजाब के रहने वाले हैं. फिलहाल उनका परिवार मुंबई में रहता है. वे दुबई से तेल अवीव (इजराइल) जा रहे 'फ्लाई दुबई' (Flydubai) विमान के मुख्य पायलट (कैप्टन) थे. उन्होंने अपनी पढ़ाई भारत में ही की है और वे भारतीय विमान कंपनियों से भी जुड़े रहे हैं. फ्लाई दुबई से जुड़ने से पहले उन्होंने भारत की स्पाइसजेट (SpiceJet) एयरलाइंस में 11 साल तक काम किया है. वर्तमान में वे यूएई (UAE) में रहते हैं और फ्लाई दुबई एयरलाइंस में बतौर कैप्टन कार्यरत हैं.