फीफा वर्ल्ड कप: स्‍पेन फाइनल में पहुंचा, अब इंग्लैंड Vs अर्जेंटीना में कौन मारेगा बाजी?

  • 7:02
  • प्रकाशित: जुलाई 15, 2026

स्‍पेन फीफा वर्ल्‍डकप के फाइनल में पहुंच गई है. अब सभी को इंग्लैंड बनाम अर्जेंटीना के मैच का इंतजार है. क्‍या इस मैच में मेसी का जादू चल पाएगा? अगर चला तो पूरे मैच का रुख बदल सकता है. इंग्‍लैंड और अर्जेंटीना में से जो कोई भी टीम जीतेगी, वो फाइनल में स्‍पेन के साथ भिड़ेगी. पहले सेमीफाइनल मैच में स्पेन ने फ्रांस को 2-0 से हराया. स्पेन की ओर से मिकेल ओयरजेबेल और पेड्रो पोरो ने 1-1 गोल किए, फीफा विश्वकप के इतिहास ये स्पेन का दूसरा फाइनल है. इससे पहले स्पेन ने साल 2010 में फाइनल में जगह बनाई थी और उस साल वो विश्व चैंपियन रहे थे. वहीं फ्रांस की टीम लगातार तीसरी बार फाइनल का टिकट हासिल करने में नाकाम रही.

संबंधित वीडियो