फीफा विश्वकप 2026 में स्पेन बना चैंपियन, अर्जेंटीना को 1-0 से हराया, नहीं चला मेसी का जादू

  • 7:12
  • प्रकाशित: जुलाई 20, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में स्पेन ने इतिहास रचते हुए अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराकर दूसरी बार विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. मेटलाइफ स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले का फैसला फेरान टोरेस के गोल ने किया, जिन्होंने एक्स्ट्रा टाइम के दूसरे हाफ की शुरुआत में विजयी गोल दागा. पूरे मैच में स्पेन ने गेंद पर अपना नियंत्रण बनाए रखा और लगातार आक्रमण किए, लेकिन अर्जेंटीना की मजबूत रक्षापंक्ति और गोलकीपर एमिलियानो मार्टिनेज के शानदार प्रदर्शन ने उन्हें लंबे समय तक गोल करने का मौका नहीं दिया. मार्टिनेज ने कई बेहतरीन सेव कर स्पेन को बढ़त लेने से रोके रखा.

संबंधित वीडियो