रोडरी को गोल्डन बॉल, एमबाप्पे को मिला गोल्डन बूट... फीफा विश्व कप में स्पेन ने रचा इतिहास

  • 3:56
  • प्रकाशित: जुलाई 20, 2026

फीफा वर्ल्ड कप 2026 का नया चैंपियन स्पेन बन गया है. रोमांचक फाइनल में स्पेन ने अर्जेंटीना को एक्स्ट्रा टाइम में 1-0 से हराया, जहां फरान टोरस ने मैच विनिंग गोल दागा. इस जीत के साथ स्पेन के लिए ट्रिपल सफलता रही, कप्तान रोड्रिक को टूर्नामेंट का बेस्ट प्लेयर यानी गोल्डन बॉल, गोलकीपर उनाई सिमोन को पूरे टूर्नामेंट में सिर्फ एक गोल खाने पर गोल्डन ग्लोव और 19 साल के डिफेंडर पाओ कुर्बासी को बेस्ट यंग प्लेयर का अवॉर्ड मिला. वहीं अर्जेंटीना और मेसी के लिए यह फाइनल डबल झटके जैसा रहा. टीम के हारने के साथ-साथ मेसी गोल्डन बूट और गोल्डन बॉल दोनों से चूक गए. टूर्नामेंट में एम्बाप्पे ने 10 गोल के साथ गोल्डन बूट जीता, जबकि मेसी 8 गोल ही कर सके. जीत के बाद दुनियाभर में स्पेन के फैंस जश्न मनाते नजर आए और यह दिन स्पेनिश फुटबॉल के इतिहास में यादगार बन गया.