दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की फ्लाइट के कॉकपिट में क्या हुआ होगा, जब भारतीय पायलट स्मित माछर पर उनके ओमानी को-पायलट ने हमला किया होगा? घायल होने के बाद स्मित माछर ने कैसे कॉकपिट का दरवाजा खोल, मदद के लिए यात्रियों को बुलाया होगा? कैसे तेजी से नीचे जाते विमान को स्मित ने यात्री की मदद से बैलेंस किया गया? इन सभी सवालों के जवाब जानने के लिए एनडीटीवी के रिपोर्टर विष्णु सोम ने ने बोइंग 737 सीरीज के एक सिम्युलेटर (विमान कॉकपिट का नमूना) में इस घटना जैसे हालात को समझने की कोशिश की. इस दौरान विमान को 34,000 फीट की ऊंचाई पर रखा गया, जो घटना के समय फ्लाईदुबई विमान की ऊंचाई बताई गई है. इसके बाद विमान के नियंत्रण को अचानक नीचे की ओर करने पर विमान ने बेहद तेज गति से नीचे की ओर गोता लगाना शुरू कर दिया.