बूंदी: मंदिर में चोर ने भगवान को किया दंडवत, फिर की चोरी | Read

Rajasthan News: राजस्थान के बूंदी जिले के नैनवां उपखंड में स्थित बाछोला गांव का प्रसिद्ध 'ग्वाला का बालाजी मंदिर' इस समय चर्चा का विषय बना हुआ है. वजह है वहां हुई एक ऐसी चोरी जिसने न केवल स्थानीय लोगों को बल्कि पूरे इलाके को सकते में डाल दिया है. मंदिर में हुई इस वारदात का जो वीडियो सामने आया है वह वाकई में हैरान करने वाला है. जहां चोर चोरी करने से पहले भगवान से मांफी मांग रहा है. 

संबंधित वीडियो