बालोतरा के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के रनिया देशीपूरा गांव में युवती का अपहरण करने आए बदमाशों को घर की महिलाओं ने खदेड़ दिया. पिस्टल और लाठी-डंडों से लैस बदमाश घर में घुसे तो महिलाओं ने बिना डरे झाड़ू लेकर भिड़ गईं. स्कॉर्पियो से आए बदमाशें को भागना पड़ा. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई.
बुधवार शाम 5 बजे करीब 10 बदमाश 2 स्कॉर्पियो में सवार होकर नारायण राम पटेल के घर पहुंचे. सभी बदमाश मुंह पर कपड़े बांधे हुए थे, जिससे उनकी पहचान ना हो सके. युवती का अपहरण करने के लिए घर में घुसने का प्रयास किया. आरोपियों ने पिस्टल दिखाते हुए परिवार के सदस्यों को डराया-धमकाया, लेकिन लड़की के परिवार की महिलाएं बिना डरे बदमाशों भिड़ गईं.
युवती के घर की महिलाओं ने झाड़ू और लाठी-डंडों से उनका मुकाबला किया, जिससे घबराकर बदमाश भागने लगे. भागते समय आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से दो राउंड फायरिंग की, हालांकि पुलिस ने फायरिंग की घटना से इनकार किया. इस दौरान उनकी एक मैगजीन घटना स्थल पर ही गिर गई. महिलाएं बिना डरे उनका पीछा किया, लेकिन वे फरार हो गए.