अयोध्या के राम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे को लेकर उठे करोड़ों रुपये की कथित चोरी और गबन के आरोपों के बीच अब इस पूरे मामले का सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट सामने आया है। राम मंदिर के भीतर लगे सीसीटीवी कैमरों का वो 'एक्सक्लूसिव फुटेज' अब NDTV के पास है, जिसमें नोटों की गिनती और मंदिर के बेशकीमती सामानों के प्रबंधन को लेकर चल रहे खेल का बड़ा पर्दाफाश हो रहा है।