राजस्थान की राजधानी जयपुर में कभी आतंक का पर्याय रहे कुख्यात कच्छा-बनियान गिरोह ने लंबे समय बाद एक बार फिर दस्तक दी है. इस खूंखार गिरोह की आहट से पूरी गुलाबी नगरी में दहशत का माहौल है. जयपुर के सांगानेर इलाके के सूर्य नगर (तारों की कूट) में इस गिरोह के सक्रिय होने का एक बेहद चौंकाने वाला सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. वीडियो में करीब आधा दर्जन संदिग्ध बिना कच्छा-बनियान पहने हाथों में हथियार लेकर गलियों में घूमते और रेकी करते नजर आ रहे हैं.