थार से आए जीजा ने साले को मार दी गोली, पत्नी को ससुराल नहीं भेजने से था गुस्‍सा, घटना CCTV कैमरे में कैद | Read

उत्तर प्रदेश के रामपुर ज‍िले में स्वार थाना क्षेत्र में एक जीजा की अपने ही सगे साले पर दबंगई देखने को मिली. पहले तो जीजा ने साले को फोन पर धमकाया और फिर सीधे थार लेकर मौके पर पहुंच गया, जहां पर सारी हदें पार करते हुए दबंग ने गोलियां चला दी. इस घटना में साला गोली लगने से घायल हो गया, लेकि‍न आसपास के लोगों ने हमलावर की जमकर कुटाई भी कर डाली.

संबंधित वीडियो