अजमेर जिले के नसीराबाद क्षेत्र से चोरी की घटना एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. एक ऑफिस के बाहर खड़ी थार के शीशे तोड़े गए. उसमें तोड़फोड़ और पथराव करने के बाद बदमाश नगदी लेकर फरार हो गए. पीड़ित पक्ष ने दो युवकों के खिलाफ गाड़ी को नुकसान पहुंचाने का केस दर्ज करवाया है. परिवादी राजू का कहना है कि दोनों आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर धमकियां दीं और जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की. नसीराबाद सदर थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.