अजमेर: घर के बाहर खड़ी दो कारों को लगाई आग, CCTV में कैद हुई वारदात | Read

किशनगढ़ में बदमाशों और असामाजिक तत्वों के हौसले बुलंद हैं. आलम ये है कि अब लोगों के घरों के बाहर खड़े कीमती वाहन भी सुरक्षित नहीं हैं. ताजा मामला रेलवे स्टेशन स्थित विद्यासागर कॉलोनी से सामने आया है, जहां एक सिरफिरे युवक ने कुछ ऐसा किया, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. इस अज्ञात व्यक्ति ने रात के अंधेरे में एक घर के बाहर पार्क की गई दो कारों को आग के हवाले कर दिया. यह पूरी खौफनाक वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके बाद से स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है.

संबंधित वीडियो