जयपुर के पत्रकार कॉलोनी इलाके से दिल दहला देने वाला एक सीसीटीवी (CCTV) फुटेज सामने आया है. यहां रात के अंधेरे का फायदा उठाकर एक शातिर बदमाश ने घर के बाहर खड़ी एक स्कॉर्पियो गाड़ी को आग के हवाले कर दिया. सीसीटीवी वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि आरोपी चेहरे पर हेलमेट लगाए हुए हाथ में पेट्रोल की बोतल लेकर कार के पास पहुंचता है. इसके बाद वह बेहद शातिर तरीके से गाड़ी के दोनों टायरों पर एक-एक कर पेट्रोल छिड़कता है और आग लगाकर मौके से रफूचक्कर हो जाता है. आगजनी की यह पूरी लाइव वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.