दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-16 में एक निर्माणाधीन इमारत के ढह जाने से बड़ा नुकसान हुआ है. अचानक इमारत गिरने के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना के बाद दमकल विभाग की चार गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं और राहत एवं बचाव कार्य जारी है. आशंका जताई जा रही है कि मलबे के नीचे कई लोग फंसे हो सकते हैं. बचाव दल मलबे में दबे लोगों की तलाश में जुटा है, जबकि प्रशासन हालात पर लगातार नजर बनाए हुए है.