महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर गतिरोध जारी है. बीजेपी सूत्रों का कहना है कि उन्होंने 'देखो और इंतज़ार करो' की रणनीति अपनाई. सूत्रों के हवाले से ये भी ख़बर है कि बीजेपी को आगे शिवसेना से बातचीत की उम्मीद है, लेकिन किसी भी स्थिति में बीजेपी CM पद और अहम मंत्रालयों पर समझौता नहीं करेगी.