'जमीन बेचकर इलाज के लिए हॉस्पिटल को 3 लाख रुपए दिए थे. लेकिन अब मरीज का कुछ पता नहीं चल रहा है. 4 घंटे से मरीज को खोज-खोज कर परेशान है. कोई कुछ बता नहीं रहा है.' यह कहना है कि मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में लगी आग के बाद वहां भर्ती एक मरीज के परिजनों का. गुरुवार सुबह बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के फेमस प्राइवेट हॉस्पिटल प्रसाद हॉस्पिटल की ICU में लगी आग से 5 मरीजों की मौत हो गई. इस घटना के बाद वहां भर्ती मरीजों को अलग-अलग हॉस्पिटलों में भर्ती करवाया गया है. लेकिन मरीज के परिजनों को इसकी प्रॉपर जानकारी नहीं दी गई है. इस कारण वहां अफरा-तफरी की स्थिति है.