Haryana Shooting Video: हरियाणा के पंचकुला (Panchkula) से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाली वारदात सामने आई है, जहां देर रात बीच सड़क पर दौड़ाकर एक व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां बरसाई गईं। इस खौफनाक गैंगस्टर हमले का लाइव सीसीटीवी (CCTV) फुटेज और विजुअल्स सामने आ चुके हैं, जिसमें गोलियों की धड़धड़ाहट साफ तौर पर सुनी जा सकती है। जानकारी के मुताबिक, हमलावरों ने करीब 8 राउंड फायरिंग की है। इस हमले में दो युवकों को निशाना बनाया गया है, जिनमें से एक की पहचान स्थानीय काउंसलर के रिश्तेदार और क्लब ओनर रतन लोबाना (Ratan Lobana) के रूप में हुई है। गोलीबारी में घायल युवकों की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है।