बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में तड़के भीषण आग लगने से 3 मरीजों की मौत हो गई। कई मरीजों को गंभीर हालत में दूसरे अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है। प्रशासन ने मामले की जांच के आदेश दिए हैं।