SSC GD Constable Exam 2026: कानपुर के बाद मुजफ्फरपुर के सेंटर में भी रद्द हुई SSC GD कांस्टेबल परीक्षा, आयोग ने बताया कारण | Read

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की तरफ से एक परीक्षा केंद्र पर कांस्टेबल (GD) परीक्षा 2026 की दो शिफ्टों को कैंसिल कर दिया गया है. SSC सेंट्रल रीजन ने तकनीकी दिक्कतों के चलते बिहार के मुजफ्फरपुर के एक परीक्षा केंद्र में परीक्षा रद्द करने का फैसला लिया है. बताया गया है कि यहां जिन उम्मीदवारों को परीक्षा देनी थी, उन्हें अब जल्द ही नए एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे. आयोग की तरफ से इसे लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है. इसके अलावा 18 मई को कानपुर के एक परीक्षा केंद्र में हुई  कांस्टेबल (GD) परीक्षा को भी रद्द किया गया है. 

आयोग की तरफ से बताया गया है कि यह फैसला परीक्षा केंद्र पर अचानक आई तकनीकी खराबी के कारण लिया गया है. आयोग ने साफ किया है कि सिर्फ शिफ्ट 2 और शिफ्ट 3 के उम्मीदवारों की परीक्षा ही तकनीकी कारणों से प्रभावित हुई है और इसे रोका गया है. बाकी अन्य केंद्रों पर तमाम शिफ्टों की परीक्षाएं अपने तय शेड्यूल के अनुसार ही हो रही हैं.