Muzaffarpur Fire: 4 मौतों के बाद प्रसाद अस्पताल के जले हुए ICU में पहुंची NDTV की टीम, देखिए ग्राउंड रिपोर्ट

बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में लगी भीषण आग ने 4 मरीजों की जान ले ली है. जिस वार्ड में 25 मरीजों का इलाज चल रहा था, वहां अब सिर्फ राख और तबाही का मंजर है. आग बुझने के बाद NDTV की टीम सीधे ग्राउंड जीरो पर उस जले हुए ICU वार्ड के अंदर पहुंची. इस एक्सक्लूसिव वीडियो में आप देखेंगे कि मरीजों की जान बचाने वाली मशीनें राख बन चुकी हैं, दीवारें काली पड़ गई हैं और बेड के गद्दे पिघलकर लोहे से चिपक गए हैं.