राजधानी दिल्ली (Delhi) के मालवीय नगर (Malviya Nagar) स्थित 'फ्लरिश स्टे' (Flourish Stay B&B) होटल में हुए भीषण और रूह कंपा देने वाले अग्निकांड में मौतों का आंकड़ा बढ़कर 21 हो गया है। इस दिल दहला देने वाले हादसे के बाद दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए होटल बिल्डिंग के मालिक लवकेश बजाज (Lovkesh Bajaj) को गिरफ्तार कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपी मालिक कानून के शिकंजे से बचने के लिए भागने की फिराक में था, लेकिन पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे दबोच लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) और 326 के तहत संगीन मामला दर्ज किया है