दिल्ली के मालवीय नगर अग्निकांड मामले में चश्मदीद रियाज़ुद्दीन मंसूरी ने बताया कि उन्होंने 8 लोगों की जान बचाई. मंसूरी ने कहा कि जब मैंने लोगों को इमारत से कूदते देखा, तो अपनी दुकान से गद्दे सड़क पर बिछाकर मैंने आठ लोगों की जान बचाई. हमने शवों को ढकने के लिए चादरें भी दीं. फायर ब्रिगेड समय पर पहुंच गई थी.