बिहार के मुजफ्फरपुर स्थित प्रसाद हॉस्पिटल के ICU वार्ड में तड़के भीषण आग लग गई। हादसे में दो मरीजों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंचकर करीब 20 मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाला। मामले की जांच जारी है।