दिल्ली के करावल नगर में एक 4 मंजिला इमारत अचानक भरभराकर ढह गई। राहत की बात यह रही कि दरारें आने के बाद मकान को पहले ही खाली करा लिया गया था, जिससे बड़ा हादसा टल गया। इमारत गिरने के कारणों की जांच की जा रही है और निर्माण गुणवत्ता पर सवाल उठ रहे हैं।