पश्चिम बंगाल की राजनीति में इन दिनों एक अजीबोगरीब और हैरान करने वाला ट्रेंड देखने को मिल रहा है. भ्रष्टाचार और 'कटमनी' के आरोपों से घिरे सत्ताधारी TMC नेताओं पर अब जनता पत्थर या लाठियां नहीं, बल्कि सीधे 'सड़े हुए अंडे' बरसा रही है. ताजा मामला मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की एक अहम बैठक के ठीक बाहर का है, जहां से लौट रहे TMC के बड़े नेता और प्रवक्ता कुणाल घोष पर बीच सड़क अंडा अटैक हो गया. ममता दीदी की मीटिंग से निकलते ही एक युवक ने कुणाल घोष को निशाना बनाकर अंडा फेंका, जो सीधे उनके सिर पर जाकर फूटा.
सड़े अंडों की डिमांड और बढ़ी कीमत
बंगाल में ताजे अंडे ₹5 से ₹6 में मिल रहे हैं, लेकिन बदबूदार सड़े अंडों की कीमत ₹20 तक पहुंच गई है. लोग चुन-चुनकर सड़े अंडे खरीद रहे हैं ताकि भ्रष्ट नेताओं का कड़ा अपमान किया जा सके.