उत्तराखंड के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राज्य में बड़ी तादाद में पर्यटक और श्रद्धालु आते हैं और नदियों में बड़ी तादाद में प्लास्टिक के बैग फेंके जाते हैं, जिन्हें रोकना एक बड़ी चुनौती है। रावत ने कहा कि इसके लिए लोगों को शिक्षित और जागरुक करने की कोशिश की जा रही है, ताकि नदियों को प्रदूषित होने से बचाया जा सके।