शिवसेना हर रोज अपने मुखपत्र 'सामना' में बीजेपी और नरेंद्र मोदी पर तीखे वार करने से नहीं चूक रही है। उद्धव ठाकरे ने कहा है कि विकास की आड़ में मोदी महाराष्ट्र को बांटना चाहते हैं। वहीं पीएम मोदी ने कहा है, जब तक मैं दिल्ली में हूं, कोई भी ताकत महाराष्ट्र के टुकड़े नहीं कर सकती, या मुंबई को महाराष्ट्र से अलग नहीं कर सकती...