NDTV Creator Manch 2026 का आगाज हो चुका है. इस बार ये महफिल सजी है बनारस में. भोले की नगरी में जश्न हो और कैलाश खेर इससे दूर रह जाएं ऐसा कैसे हो सकता है. यही वजह है कि कैलाश खेर एनडीटीवी के इस खास कार्यक्रम का हिस्सा बने. कैलाश 29 नवंबर शाम 4 बजे मंच पर अपने बैंड कैलासा के साथ परफॉर्म करेंगे लेकिन इससे पहले 28 नवंबर को उन्होंने समय निकाला और एनडीटीवी से खास बातचीत की.