यूपी चुनाव से पहले मुसलमानों पर क्यों आर-पार?

  • 12:44
  • प्रकाशित: नवम्बर 28, 2026

असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव को घेरते हुए नजर आ रहे हैं. अपनी रैलियों में ओवैसी, अखिलेश को टारगेट कर रहे हैं और कह रहे हैं कि मुसलमान अब अखिलेश का वोट बैंक नहीं बनेगा, अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा, सरकार बनाएगा और CM बनाएगा. हम पूछना चाहते हैं कि अखिलेश यादव से कि एक विधानसभा है करहल, उसका नाम है. पूरे हमारे यादव भाई उसमें हैं. अखिलेश यादव क्या आप वहां से एक मुसलमान को टिकट देंगे? करहल से देंगे? आप बोलेंगे ये क्या बात कर रहा है? देखो भड़काऊ भाषण कर रहा है. आप करहल से नहीं देंगे. और हमसे सवाल कर रहे हैं कि ओवैसी लड़ता है तो हम हार जाते हैं. अरे तुम हार रहे हो इसलिए कि तुम जातिवाद करते हो. तुम हार रहे हो इसलिए कि जिस पलमानी संसद में आजमगढ़, फिरोजाबाद, बदायूं जहां से मुसलमान MP बनता था, तुम्हारे परिवार के लोग MP बन रहे हैं. सुन लो अखिलेश यादव, अब दरी नहीं बिछाई जाएगी, अब्दुल दरी नहीं बिछाएगा.

संबंधित वीडियो