महाराष्ट्र विधानसभा में हंगामा करने के आरोप में बीजेपी के 12 विधायकों को एक वर्ष के लिए निलंबित कर दिया गया है. ये विधायक ओबीसी आरक्षण के समर्थन में हंगामा कर रहे थे. इस पूरे मामले पर पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ये झूठे आरोप लगाए गए हैं.