Agra News: आटे के कनस्तर में मिली बच्ची की लाश, आगरा में 8 साल की मासूम की बेरहमी से हत्या

Girl Child Murder in Agra: आगरा में एक किरायेदार ने अपने मकान मालिक की 8 साल की बेटी की हत्या कर दी. आरोपी ने पहले मासूम का अपहरण किया और फिर बाद में उसकी जान ले ली और शव को कमरे में रखे आटे के कनस्तर में छिपा दिया. पुलिस, गुमशुदगी की रिपोर्ट के आधार पर तलाश शुरू की, तब जाकर इस खौफनाक वारदात का खुलासा हुआ.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

Agra Girl Child Murder: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 8 साल की मासूम बच्ची की हत्या से सनसनी फैल गई. मासूम बच्ची की लाश आटा के कनस्तर में मिली है. शव मिलने के बाद परिवार और स्थानीय लोगो में आक्रोश फैल गया. जानकारी के मुताबिक, घर के बाहर से मासूम बच्ची खेलते खेलते अचानक से गायब हुई थी. बच्ची की तलाश में परिवार जुटा रहा... जिस पर हत्या का आरोप है वह भी परिवार के साथ बच्ची की तलाश करता रहा, लेकिन जब मामला पुलिस के पास पहुंचा तो वो कमरे का ताला लगाकर फरार हो गया. यह मामला आगरा के थाना ताजगंज नीतिबाग क्षेत्र का है. 

खेलते समय लापता हुई थी मासूम

दरअसल, आगरा के थाना ताजगंज क्षेत्र के नीतीबाग से एक 8 साल की मासूम बच्ची घर के बाहर से खेलते खेलते अचानक से गायब हो गई. जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं आई तो परिवार को चिंता हुई... बच्ची की मां ने उसे तलाशा पर बच्ची नहीं मिली. जिसके बाद परिवार थाने पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई.

आटे के कनस्तर में छिपाई लाश

गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी.  पुलिस ने आस पास लगे कई सीसीटीवी कैमरे खंगाले. हालांकि आस पास के घरों में तलाशी शुरू की तो मासूम के पिता के ही दूसरे मकान के एक कमरे का ताला लगा मिला, जिसमें सुनील किराए पर रहता था,  जो बच्ची की तलाश में परिवार के साथ लगा हुआ था. जब पुलिस ने कमरा खोला और तलाशी ली तो सब हैरान रह गए. आटे के कनस्तर में मासूम बच्ची का शव बरामद हुआ. 

किरायेदार पर बच्ची की हत्या करने का आरोप

परिजनों ने बच्ची के घर में ही रहने वाले  किरायेदार सुनील पर हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों का कहना है कि  सुनील ने ही हत्या की वारदात को अंजाम दिया. दरअसल, मासूम बच्ची का शव सुनील के कमरे से मिला है. हत्या के बाद बच्ची के शव को टीन के कनस्तर में छुपाया था. जानकारी के मुताबिक, गुमराह करने के लिए आरोपी सुनील परिजनों के साथ बच्ची की खोजबीन कर रहा था. इतना ही नहीं आरोपी, परिजनों के साथ थाने में भी बच्ची की गुमशुदगी दर्ज करवाने पहुंचा था.

Advertisement

आरोपी फरार, परिजन और स्थानीय लोगों में आक्रोश

इधर, शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जिसके बाद लोगो की भारी भीड़ जमा हो गई और सड़क पर जमकर हंगामा किया. सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को संभाला... अधिकारियों ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और फिर बच्ची की शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. साथ ही डीसीपी सिटी ने जल्द से जल्द आरोपी को पकड़ने का आश्वासन दिया. बता दें कि हत्यारोपी सुनील की गिरफ्तारी के लिए 10 टीमें लगाई गई हैं. 

ये भी पढ़ें: कैंसर की बीमारी से जूझ रहा था मरीज, नोएडा के ESIC हॉस्पिटल की 5वीं मंजिल से कूदा, मौत

Advertisement

ये भी पढ़ें: UP में स्कूली वाहनों की फिटनेस पर सख्ती: 15 दिनों तक सड़कों पर चलेगी 'स्पेशल चेकिंग', अनफिट वाहन पर सीधे होगा एक्शन

Featured Video Of The Day
Bangladesh Bus Accident: नदी में गिरी 40 यात्रियों से भरी बस, 23 की मौत, कई लापता | BREAKING NEWS
Topics mentioned in this article