India | Edited by: Bhasha |रविवार फ़रवरी 14, 2016 06:45 PM IST जानीमानी बांग्लादेशी लेखिका तसलीमा नसरीन का मानना है कि गोमांस खाने के लिए लोगों की हत्या असहिष्णुता नहीं, बल्कि एक 'जघन्य अपराध' है और इस पर रोक लगनी चाहिए। उन्होंने कहा, एक देश के तौर पर भारत असहिष्णु नहीं है और उन्होंने भारत सरकार को 'निष्पक्ष और धर्मनिरपेक्ष' भी बताया।