India | Edited by: अंजलि कर्मकार |गुरुवार अगस्त 24, 2023 07:31 AM IST भारत ने दुनिया में इतिहास रच दिया है. चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3 Successful Landing) ने चांद के साउथ पोल पर सफलतापूर्वक लैंडिंग कर ली है. ऐसा करके भारत (Chandrayaan-3 Landing on Lunar South Pole) चांद के साउथ पोल पर स्पेसक्राफ्ट उतारने वाला पहला देश बन गया है. जबकि चांद के किसी भी हिस्से में सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला भारत दुनिया का चौथा देश है. भारत से पहले अमेरिका, सोवियत संघ (अभी रूस) और चीन ही चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग कर पाए हैं.