'Shinzo abe'

- 108 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • World | Edited by: तूलिका कुशवाहा |रविवार जुलाई 10, 2022 08:10 AM IST
    शिंजो आबे की हत्या करने वाले व्यक्ति को विश्वास था कि शिंजो आबे एक ऐसे धार्मिक समूह से जुड़े थे, जिसके चलते उसकी मां दिवालिया हो गई थीं. वो अपनी मां की खराब आर्थिक स्थिति के लिए इस समूह को दोषी ठहराता था.
  • World | Reported by: ANI, Edited by: सूर्यकांत पाठक |शनिवार जुलाई 9, 2022 09:11 AM IST
    व्हाइट हाउस ने शुक्रवार को कहा कि क्वार्डिलेट्रल सिक्योरिटी डायलॉग (Quad) के नेताओं ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या पर दुख व्यक्त किया है. बयान में कहा गया है कि, "हम, ऑस्ट्रेलिया, भारत और अमेरिका के नेता, पूर्व जापानी प्रधानमंत्री शिंजो आबे की दुखद हत्या से स्तब्ध हैं. प्रधानमंत्री आबे जापान के लिए और प्रत्येक देश के साथ जापानी संबंधों के लिए एक परिवर्तनकारी नेता थे." 
  • File Facts | Written by: पंकज चौधरी |शनिवार जुलाई 9, 2022 08:18 AM IST
    कल शुक्रवार का दिन अच्छा नहीं रहा. पहली खबर आई कि जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को गोली मारी गई है. करीबन छह घंटे बाद शिंजो आबे की मौत की खबर आई. शाम होते होते अमरनाथ पवित्र गुफा के पास बादल फटने की खबर आई. इस हादसे में अभी तक 15 लोगों की मौत हो गई है और करीबन 40 लोग लापता बताए जा रहे हैं. बहरहाल, इन तमाम घटनाओं का अपडेट हम आपको देते रहेंगे....देखते हैं आज की कुछ अहम खबरों के बारे में ....
  • India | Reported by: हिमांशु शेखर मिश्र |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 08:58 PM IST
    मोदी ने कहा, ‘‘आज का दिन मेरे लिए अपूरणीय क्षति और असहनीय पीड़ा का दिन है. मेरे घनिष्ठ मित्र और जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे अब हमारे बीच नहीं रहे. आबे मेरे तो साथी थे ही, वह भारत के भी उतने ही विश्वसनीय दोस्त थे. मैं अपने दोस्त को अंतिम विदाई देता हूं.’’
  • World | Reported by: भाषा, Edited by: वर्तिका |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 07:14 PM IST
    जापान (Japan) में बंदूक हिंसा (Gun Violence) के मामले बेहद कम हैं, जहां बंदूकों पर नियंत्रण को लेकर दुनिया में बेहद सख्त कानून हैं. शिंजो आबे (Shinzo Abe) की सुरक्षा बेहद सख्त थी और माना जा रहा है कि हमलावर ने ऐसे हथियार से उन पर हमला किया जिसमें उसने खुद से बदलाव किए थे.
  • World | Edited by: वर्तिका |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 06:55 PM IST
    शिंजो आबे (Shinzo Abe) की हत्या में प्रयोग की गई यह शॉटगन (Shotgun) कैसे काम करती थी इसका खुलासा जांच के बाद होना अभी बाकी है. लंबे समय से सुरक्षा एजेंसिया अमेरिका समेत कई देशों में 3D प्रिंटर्स से बनाई बंदूक के खतरे के बारे में बात करती हैं.
  • India | Edited by: अभिषेक पारीक |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 05:05 PM IST
    कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी आबे की हत्या पर शोक जताया है. उन्होंने कहा कि मैं जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या से स्तब्ध हूं. वे भारत के मित्र और शुभचिंतक थे. 
  • World | Edited by: वर्तिका |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 03:45 PM IST
    शिंजो आबे (Shinzo Abe) जापान (Japan) के पश्चिमी शहर नारा में एक ट्रेन स्टेशन के पास चुनाव प्रचार कर रहे थे जब दो गोलियों की आवाज आई. सुरक्षा बलों को बाद में एक संदिग्ध को पकड़ते देखा गया जिसने सलेटी रंग की टी-शर्ट और बेज रंग की पैंट पहन रखी थी. आबे की एक तस्वीर सामने आई जिसमें उनकी सफेद शर्ट  खूनम-खान हो रही थी.
  • World | Edited by: वर्तिका |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 05:48 PM IST
    जापान (Japan) के पूर्व PM शिंजो आबे (Shinzo Abe) के निधन पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. शिंजो आबे को चुनाव प्रचार के दौरान पीछे से गले में गोली मारी गई थी.
  • World | Reported by: एएफपी, Edited by: वर्तिका |शुक्रवार जुलाई 8, 2022 01:01 PM IST
    "मैं प्रार्थना करता हूं कि पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Ex PM Shinzo Abe) की जान बच जाए. लोकतंत्र की नींव चुनाव प्रचार के बीच यह एक बर्बर काम है और इसे बिल्कुल माफ नहीं किया जा सकता.  मैं कड़े शब्दों में इसकी घोर निंदा करता हूं. " - जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा
और पढ़ें »
'Shinzo abe' - 47 वीडियो रिजल्ट्स
और देखें »

Shinzo abe फोटो

Shinzo abe से जुड़े अन्य फोटो »

Shinzo abe वीडियो

Shinzo abe से जुड़े अन्य वीडियो »

 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com