'Jayalalithaa in Jail'

- 13 न्यूज़ रिजल्ट्स
  • India | शनिवार अक्टूबर 18, 2014 07:49 PM IST
    भ्रष्टाचार के मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा जमानत दिए जाने और चार साल की सजा पर रोक लगाए जाने के बाद एआईएडीएमके सुप्रीमो जे. जयललिता आज बेंगलुरू की सेंट्रल जेल से रिहा होकर चेन्नई पहुंचीं, जहां भारी बारिश के बावजूद बड़ी तादाद में मौजूद समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।
  • India | शुक्रवार अक्टूबर 17, 2014 11:33 PM IST
    तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता तीन हफ्ते जेल में रहीं। सर्वोच्च न्यायालय से जमानत मिलने के बाद वह शनिवार को रिहा होंगी। वह जेल में सुबह जल्दी उठ जाती थीं। अखबार पढ़तीं और फिर दोपहर में दही-चावल खाने के बाद आराम करतीं और रोज शाम को टहलतीं और रात में जल्दी सोने चली जाती थीं।
  • India | शुक्रवार अक्टूबर 17, 2014 03:04 PM IST
    समर्थकों ने चेन्नई में सड़कों पर आतिशबाजियां कीं और खुशी से झूमने लगे। जमानत मिलने से जयललिता का दीवाली के त्योहार पर घर वापसी का रास्ता खुल गया।
  • India | शुक्रवार अक्टूबर 17, 2014 01:03 PM IST
    सुप्रीम कोर्ट ने जयललिता को तब जमानत दी, जब उन्होंने आश्वासन दिया कि वह हाईकोर्ट से कोई स्थगन नहीं मांगेंगी और दो महीने में अपनी अपील के सभी तथ्य एवं बहस से जुड़ी सामग्री (पेपरबुक) पेश करेंगी।
  • India | बुधवार अक्टूबर 8, 2014 09:52 AM IST
    भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद जयललिता को कर्नाटक हाईकोर्ट से राहत नहीं मिली है। हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत देने से इनकार कर दिया है। ऐसा माना जा रहा है कि जयललिता की ओर से आज सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जा सकता है।
  • India | मंगलवार अक्टूबर 7, 2014 06:49 PM IST
    जज ने कहा कि तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री को जमानत देने का कोई आधार नहीं है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार से मानवाधिकारों का उल्लंघन होता है और इससे आर्थिक असंतुलन पैदा होता है।
  • India | शुक्रवार अक्टूबर 3, 2014 12:16 AM IST
    अन्नाद्रमुक सुप्रीमो जयललिता के साथ प्रपन्ना अग्रहरा केंद्रीय कारागार में दूसरे कैदियों की तरफ सामान्य व्यवहार किया जा रहा है और उनके साथ कोई वीआईपी व्यवहार नहीं हो रहा है। यह जानकारी जेल के एक शीर्ष अधिकारी ने दी।
  • India | बुधवार अक्टूबर 1, 2014 12:08 PM IST
    आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में जेल में बंद तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की जमानत अर्जी पर हाईकोर्ट में सुनवाई 7 अक्टूबर तक के लिए टल गई है।
  • India | मंगलवार सितम्बर 30, 2014 04:14 PM IST
    आय से ज्यादा संपत्ति के मामले में जेल गई तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की तरफ से दायर जमानत और राहत अर्जी स्वीकार कर ली गई है, जिस पर बुधवार को सुनवाई होगी।
  • India | सोमवार सितम्बर 29, 2014 08:02 PM IST
    तमिलनाडु के नवनियुक्त मुख्यमंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम उस समय अपने आंसू नहीं रोक पाए, जब वह पद एवं गोपनीयता की शपथ ग्रहण कर रहे थे। मिली ख़बरों के अनुसार, उनके साथ शपथ ग्रहण करने वाले 32 मंत्रियों में से कई अन्य भी रो पड़े।
और पढ़ें »
 
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com