विज्ञापन
This Article is From Sep 29, 2022

त्योहारों को खास बनाने के लिए जिंदगी टीवी पेश कर रही है नए शोज, देखिए, माहिरा खान और सबा क़मर समेत पाक के बड़े स्टार्स के दमदार परफॉर्मेंस

अक्‍टूबर में त्योहारी सीजन है और इस खास मौके को और खास बनाने के लिए इस महीने ज़िंदगी एक बार फिर अपने दमदार लाइन-अप के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने और उनसे जुड़ने के लिये पूरी तरह तैयार है.

त्योहारों को खास बनाने के लिए जिंदगी टीवी पेश कर रही है नए शोज, देखिए, माहिरा खान और सबा क़मर समेत पाक के बड़े स्टार्स के दमदार परफॉर्मेंस
त्‍यौहारों को खास बनाने के लिए जिंदगी टीवी पेश कर रही है नए शोज
नई दिल्ली:

अक्‍टूबर में त्योहारी सीजन है और इस खास मौके को और खास बनाने के लिए इस महीने ज़िंदगी एक बार फिर अपने दमदार लाइन-अप के साथ दर्शकों का मनोरंजन करने और उनसे जुड़ने के लिये पूरी तरह तैयार है. इस महीने दर्शकों को ‘शेर-ए-ज़ात', ‘दियार-ए-दिल', ‘मात', ‘धूप की दीवार' जैसे शोज़ और लोकप्रिय फिल्‍म ‘दोबारा' को देखने का मौका मिलेगा. रूढ़ियों को तोड़ने और फैंस तथा दर्शकों से जुड़ने लिये मशहूर ज़िंदगी का अक्‍टूबर के लिये लाइन-अप इसके डीटीएच प्‍लेटफॉर्म्‍स– टाटा प्‍ले, डिश टीवी, डी2एच और एयरटेल पर सारे नये शोज और परफॉर्मेंसेस लेकर आ रहा है.

अक्‍टूबर के लाइन-अप में 3 अक्‍टूबर को शाम 5:30 बजे शुरू हो रहा ‘शेर-ए-ज़ात' शामिल है, जिसमें बेहद टैलेंटेड माहिरा खान है, जो पहले ही अपनी एक्टिंग का लोहा मनवा चुकी हैं. यह शो उमेरा अहमद के इसी नाम के उपन्‍यास का रूपांतरण है, जिसमें फलक (माहिरा खान) का सफर दिखाया गया है, जो दुनियादारी में खप चुके अपने वक्‍त की भरपाई करना चाहती है और आखिरकार अल्‍लाह की मर्जी को मान लेती है. वह कठोर सच्‍चाइयों से सीखती है और स्‍व से अस्तित्‍व की यात्रा करती है.

दर्शकों का और मनोरंजन करने और उनसे और भी ज्‍यादा जुड़ाव बनाने के लिये ज़िंदगी भारतीय स्‍क्रीन्‍स पर ‘दियार-ए-दिल' लेकर आया है. 14 अक्‍टूबर को शाम 7:00 बजे शुरू हो रहे इस शो में वर्सेटाइल एक्‍टर सनम सईद और माया अली की मुख्‍य भूमिकाएं हैं. ‘दियार-ए-दिल' में एक नाकारा परिवार की ज़िंदगी और उनके एक साथ आने का सफर दिखाया गया है. इस शो में रूहिना बेहरोज़ खान की भूमिका निभाने वालीं एक्‍टर सनम सईद ने कहा, “दियार-ए-दिल खूबसूरती से फिल्‍माया गया और बारीकियों वाला शो है. रूहिना का किरदार निभाना बहुत कुछ सिखाने वाला अनुभव था और इससे मुझे एक एक्‍टर के तौर पर अपना दायरा बढ़ाने में मदद मिली है.

मैं एक मध्‍यम-वर्गीय परिवार की साधारण-सी लड़की की भूमिका में हूं, जिसकी शख्सियत में कई परतें और भावनाएं हैं. वह मजबूत इच्‍छा वाली, पेचीदा और अपनी इज्‍जत की परवाह करने वाली है. कहानी के साथ उम्र बढ़ने वाला किरदार निभाने में चुनौती थी, लेकिन मुझे रूहिना का किरदार समझने और उसे अदा करने में खूब मजा आया. भारतीय स्‍क्रीन्‍स पर इस शो के आने से मैं बहुत उत्‍साहित हूं और एक बार फिर दर्शकों से प्‍यार मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रही हूं.”

दर्शकों के मनोरंजन को बढ़ाने के लिए ज़िंदगी 20 अक्‍टूबर को रात 8:30 बजे ‘मात' लेकर आ रहा है, जिसमें लोकप्रिय एक्‍ट्रेस सबा क़मर मुख्‍य भूमिका में हैं. इस सीरीज में दो बहनों और उनके मनमुटाव की कहानी को दिखाया जाएगा.
त्‍यौहारों के इस लाइन-अप में ज़िंदगी फैंस के चहेते शोज भी लेकर आएगा, जैसे ‘मन मयाल', जिसमें माया अली है, ‘तुम कौन पिया', जिसमें इमरान अब्‍बास और आएज़ा खान हैं. इन शोज का प्रसारण 1 अक्‍टूबर को क्रमश: शाम 5:30 बजे और रात 8:30 बजे होगा. ज़िंदगी दर्शकों के लिये युद्ध की पृष्‍ठभूमि वाला ‘धूप की दीवार' भी लाएगा, जिसमें अहाद रज़ा मीर और सजल अली लीड रोल में हैं . 

इसका प्रसारण 26 अक्‍टूबर को शाम 5:30 बजे होगा. चैनल 9 अक्‍टूबर को रात 8 बजे लोकप्रिय और प्रेरक फिल्‍म ‘दोबारा' का पहली बार प्रसारण करने के लिये तैयार है, जिसे बेजॉय नाम्बियार ने निर्देशित किया है और जिसमें वर्सेटाइल परफॉर्मर्स मानव कौल और पार्वती ओमानाकुट्टा मुख्‍य भूमिकाओं में नजर आयेंगे. एयरटेल के दर्शकों के लिये एक खास सौगात के तौर पर ज़िंदगी फैंस और दर्शकों के लिये 11 अक्‍टूबर को शाम 5:30 बजे अपना लोकप्रिय क्‍लासिक शो ‘हमसफर' भी पेश करेगा, जिसमें फवाद खान और माहिरा खान की जादुई जोड़ी है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Zindagi TV, Zindagi TV News Shows, Mahira Khan Films, Mahira Khan Pakistani Films, Mahira Khan All Shows, Saba Qamar Pakistani Actress, Saba Qamar New Show, Sanam Saeed Serials
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com