ये रिश्ता क्या कहलाता है में रोहित का किरदार शो को अलविदा कहने वाला है, जिसका हाल ही में प्रोमो शेयर किया गया था. मेकर्स द्वारा दिखाई गई अपकमिंग ट्विस्ट की झलक में अबीरा और अरमान को रुही को उनकी सरोगेट मां बनने के लिए शुक्रिया कहते है. इसके बाद जैसे ही वह पेरेंट्स बनते हैं. अरमान को एक कॉल आता है और उसे चौंकाने वाली खबर मिलती है कि रोहित की मौत हो गई है. वहीं अस्पताल में अरमान रोहित से किए वादे को याद करता है कि वह रुही और दक्ष का उसके जाने के बाद ख्याल रखेगा.
इस ट्विस्ट से जहां फैंस काफी नाराज नजर आए तो वहीं अबीरा के किरदार में नजर आने वालीं समृद्धि शुक्ला काफी इमोशनल दिखीं. दरअसल, रोहित के रोल में नजर आने वाले एक्टर रोमित राज पराशर के साथ आखिरी सीन को शूट करने की कुछ तस्वीरें शेयर करते हुए समृद्धि शुक्ला ने एक पोस्ट शेयर किया. इसके साथ उन्होंने लंबा कैप्शन दिया, जो वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा, इन दो खूबसूरत आत्माओं के साथ हमारे आखिरी सीन के लिए चोटिल, पस्त और इमोशनल, सभी इमोशन. रोमित, मैंने आपके साथ, जो शरारत की थी, उसके बिल्कुल विपरीत.. आप वास्तव में पहले दिन से लेकर आखिरी दिन तक एक ही व्यक्ति रहे. आपने अपनी पॉजिटिविटी, मुस्कुराहट और अच्छे काम को बनाए रखा. आपको एक्टिंग करते देखना बिल्कुल आनंददायक है, आप बहुत स्वाभाविक हैं थू थू थू. आपके लिए बड़े अवसरों की कामना करती हूं.
इसके अलावा एक्ट्रेस ने आगे लिखा, विभूति जी, आप क्या हो? इतने संवेदनशील, समझदार, इतने गर्म, इतने कम समय में लेकिन हम इतने करीब आ गए, जिस तरह से आपने मुझे कुछ बार सांत्वना दी, मैं अभी भी इसके बारे में सोचकर भावुक हो जाती हूं, आप बहुत बहुत प्योर और प्यारे हैं. आप दोनों वरिष्ठों के साथ स्क्रीन शेयर करने के लिए आभारी हूं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं