विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2022

Yeh Hai Mohabbatein की रूही का बदल गया है पूरा लुक, PHOTOS देख फैन्स बोले- यकीन नहीं होता ये वही क्यूट बच्ची है

'ये है मोहब्बतें' की रूही भल्ला तो आपको याद ही होगी. रूही ने अपने किरदार से फैन्स का खूब दिल जीता था. लेकिन उन्होंने अब एक डांस वीडियो शेयर किया है जो फैन्स का दिल जीत रहा है.

Yeh Hai Mohabbatein की रूही का बदल गया है पूरा लुक, PHOTOS देख फैन्स बोले- यकीन नहीं होता ये वही क्यूट बच्ची है
मिलिए 'ये है मोहब्बतें' की रूही भल्ला से
नई दिल्ली:

एकता कपूर का शो ‘ये है मोहब्बतें' तो आपको याद ही होगा. इस शो से कई स्टार्स को लोकप्रियता मिली. शादी, तलाक और बच्चों पर आधारित इस शो को काफी पसंद किया गया था. पंजाबी और साऊथ इंडियन कल्चर को Yeh Hai Mohabbatein में दिखाया गया था. साथ ही इस शो का खास आकर्षण थी छोटी सी बच्ची रूही भल्ला. रूही जो अपने माता पिता के अलग के बाद अपने पिता की शादी कराती है और उसके प्यार के कारण दो अजनबी जो एक दूसरे को खास पसंद नहीं करते वो शादी कर लेते हैं. वहीं रूही यानी अदिति भाटिया अब बड़ी हो गई हैं और उनका लुक अब काफी बदल गया है.

अदिति सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. उनके हाल के दिनों के फोटो को देख कर फैंस ने कहा, क्या यह वहीं प्यारी सी बच्ची है.  अदिति ने एक वीडियो अपने फैंस के साथ शेयर किया है, जिसमें वो सॉन्ग 'जाने कैसे बांधी तुने अंखियों के डोर' पर डांस कर रही हैं. इस वीडियो फैंस ने कमेंट किया हैं गॉर्जियस, डिवाइन. 

वर्कफ्रंट की बात करें तो Yeh Hai Mohabbatein की अदिति विवाह,  शूटआउट एट लोखंडवाला, द ट्रेन, चांस पे डांस और सरगोशियां जैसी कई फिल्मों में नजर आई थीं. इसके अलावा वो जी टीवी के टशन-ए-इश्क में बबली तनेजा की भूमिका में दिखी थीं, जिसे काफी पसंद किया गया. अदिति होम स्वीट होम, कॉमेडी नाइट्स और कॉमेडी सर्कस में भी नजर आई थीं. अदिति स्टाइल और खूबसूरती का परफेक्ट कॉम्बिनेशन हैं.

Yeh Hai Mohabbatein की अदिति अपनी नानी के बेहद करीब हैं और अक्सर इंस्टा स्टोरी पर अपनी नानी के साथ फोटो शेयर करती रहती हैं. ट्रिप पर जाने की बात हो यो मूवी देखने की वह नानी के साथ समय बिताती हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditi Bhatia, Yeh Hai Mohabbatein's Aditi Bhatia Aka Ruhi, Aditi Bhatia Photo Video, Yeh Hai Mohabbatein Ruhi Real Name, Yeh Hai Mohabbatein Episode, Yeh Hai Mohabbatein Child Cast, Aditi Bhatia Father, Aditi Bhatia Net Worth, Aditi Bhatia Age, Aditi Bhatia Instagram, Aditi Bhatia And Shivangi Joshi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com